Ghumla News: गुमला के विभिन्न प्रखंडों में 9 से 28 सितंबर तक रक्तदान शिविर
गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: गुमला। जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 9 से 28 सितंबर तक विभिन्न प्रखंडों में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन व सदर अस्पताल के रक्त केंद्र की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 सितंबर चैनपुर, 11 सितंबर डुमरी/जारी,12 सितंबर पालकोट,15 सितंबर सदर प्रखंड गुमला,17 सितंबर घाघरा और 18 सितंबर को सिसई में शिविर लगेगा। इसके अलावा 21 सितंबर को रायडीह,23 सितंबर भरनो,25 सितंबर बिशुनपुर,26 सितंबर बसिया तथा 28 सितंबर को कामडारा प्रखंड में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने लोगो से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.