गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। देशभर में एथेनॉल मिश्रित ई20 पेट्रोल को बढ़ावा देने और इससे जुड़े भ्रम को दूर करने के लिए सरकार की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सिमडेगा के पेट्रोल पंपों पर अभी तक नहीं लगे ई-20 पेट्रोल जागरूकता पोस्टरजागरूकता अभियान कई जिलों के पेट्रोल पंपों पर ई20 पेट्रोल से संबंधित सरकारी बैनर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं,ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके। लेकिन गुमला जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर अभी तक ऐसे कोई सरकारी होर्डिंग या सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण वाहन चालकों के मन में ई20 पेट्रोल को लेकर कई तरह की शंकाएं बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- जिले में ई-20 पेट्रोल पर कोई विवाद नहीं, लोगों में असमंजस की स्थितिग्राहकों की शंकाएं गुमला के कई पेट्रोल पंपों पर निजी स्तर पर ई...