Ghumla News: गुमला के दो मॉडल स्कूलों में एक भी नामांकन नहीं,प्रतिनियुक्त शिक्षकों के भरोसे चल रही स्कूल
गुमला, जुलाई 8 -- Ghumla News: गुमला,हिटी । जिले के सरकारी अंग्रेजी माध्यम मॉडल स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र में छठी कक्षा के नामांकन की स्थिति शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। जिले के आठ मॉडल स्कूलों में से पालकोट और बसिया मॉडल स्कूल में एक भी विद्यार्थी ने नामांकन नहीं कराया है। वहीं अन्य छह स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन कई विद्यालयों में सीटों की तुलना में नामांकन कम रहा। इससे मॉडल स्कूलों के प्रति विद्यार्थियों की घटती रुचि और विभागीय तैयारी दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।जिले में सबसे अधिक 132 विद्यार्थियों का नामांकन गुमला मॉडल स्कूल में हुआ है। इसके बाद भरनो में 115, घाघरा में 108, विशुनपुर में 72, रायडीह में 69 तथा कामडारा में 49 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। सभी मॉडल स्कूलों में छठी कक्षा में प्रवेश लिखित प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.