Ghumla News: गणित-विज्ञान मेले में 103 मॉडलों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता प्रांतीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
गुमला, अगस्त 25 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डीएसपी रोड गुमला में मंगलवार को गणित व विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के विद्यार्थिओ ने गणित एवं विज्ञान से जुड़े 103 आकर्षक और नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता,वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले में वायु एवं जल प्रदूषण,जल शुद्धिकरण,श्वसन तंत्र,ऑब्जेक्ट डिटेक्टर रोबोट,एयर प्यूरीफायर सिस्टम,ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट,स्मार्ट फार्मिंग और ऑब्स्टेकल अवॉइडिंग रोबोट सहित कई मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रतिभागियों ने निर्णायकों के समक्ष अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली,उपयोगिता और वैज्ञानिक आधार की जानकारी दी। गणित मॉडल प्रतियोगिता के बाल वर्ग में विवेक कुमार ने प्रथम,यश कर्मकार ने द्वितीय और कुमार लक्ष्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.