Ghumla News: खोरा में पारंपरिक पड़हा पंच का पुनर्गठन, शिवचरण पहान बने अध्यक्ष
गुमला, अक्टूबर 29 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने की पहल के तहत बुधवार को खोरा पंचायत भवन में खोरा मौजा के पारंपरिक पड़हा पंच का पुनर्गठन किया गया। इसमें मौजा की सातों टोलियों के ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। पड़हा पंच की अध्यक्षता की जिम्मेदारी शिवचरण पहान को सौंपी गई।
पारंपरिक पड़हा पंच का पुनर्गठन पुनर्गठन की प्रक्रिया पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था, गुमला के मार्गदर्शन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी की गई। इसमें महतो के पद पर महेश उरांव, पहान के पद पर शंकर उरांव, पुजार के पद पर सुमन देवी, जैठरैयत के पद पर गेड्या पहान, गौरव के पद पर बोलबा उरांव, मुखी जोखास के पद पर विनय उरांव, मुखी पेल्लो के पद पर उर्मिला देवी, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.