गुमला, अगस्त 1 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी 41 वर्षीय पंडरू कुजूर ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक की पत्नी बाजो देवी ने बताया कि पंडरू कुजूर पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका व्यवहार भी सामान्य नहीं था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली।काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां पंडरू कुजूर फंदे से लटके मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना...