गुमला, अक्टूबर 2 -- Ghumla News: चैनपुर। प्रखंड प्रमुख ओलिवा कांता कुजूर के परिजनों ने शुक्रवार सुबह खेत से टमाटर चोरी करते दो युवकों को पकड़ लिया। नदी किनारे स्थित टमाटर बागान में लगातार चोरी की शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर प्रमुख के पति वाल्टर लकड़ा निगरानी कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने दो युवकों को टमाटर तोड़ते पकड़ लिया। बाद में दोनों युवकों से बांड लिखवाकर छोड़ दिया गया। प्रमुख के परिजनों ने नावाटोली गांव में करीब 25 से 30 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...