गुमला, अक्टूबर 23 -- Ghumla News: गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के सुरसुरिया गांव में शुक्रवार सुबह खेत में धान काटने के दौरान सांप के डसने से मनीषा कुमारी (19) की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मनीषा शुक्रवार सुबह खेत में धान काटने गई थी। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन बिना देर किए उसे सदर अस्पताल ले आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...