Ghumla News: खेत में काम कर रहे युवक पर गिरा पत्थर,मौत
गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: गुमला। रायडीह प्रखंड के सिलम पंचायत के डाभाटोली गांव निवासी 25 वर्षीय प्रवीण गोप की शुक्रवार को विशाल पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि प्रवीण खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पहाड़ से अचानक विशाल पत्थर लुढ़ककर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे कार से सदर अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे प्रवीण को दोबारा चोट लगी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.