Ghumla News: खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
गुमला, अगस्त 8 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा के सासो सरजामा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय अजय उरांव की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। जानकारी के मुताबिक अजय गांव के बिगेश्वर उरांव से ट्रैक्टर लेकर अपना खेत जोत रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और चक्के व हल की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद मामले को आपस में सुलझाने के इरादे से परिजनों ने आनन-फानन में शव दफना दिया। बाद में घटना की जानकारी घाघरा पुलिस को मिली। पुलिस रात में ही गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई।शनिवार को मजिस्ट्रेट सह घाघरा सीओ सुशील कुमार खाखा की मौजूदगी में पुलिस ने दफन शव को कब्र से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। थाना प्रभारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.