Ghumla News: खान पर्यावरण सप्ताह को लेकर कुंजाम-गुरदारी माइंस में तैयारी तेज
गुमला, नवम्बर 29 -- Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि। भारतीय खान ब्यूरो रांची क्षेत्र के तत्वावधान में 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित होने वाले 33वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह की तैयारी कुंजाम और गुरदारी बॉक्साइट माइंस में तेज हो गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए दोनों माइंस में बैठक कर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। गुरदारी माइंस में आयोजित बैठक में प्रबंधक अजीत सिंह को अध्यक्ष, कमलेश सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यव्रत नंदा को सचिव, सुदामा महतो और कुमोद रंजन को सह-सचिव तथा मुकुल दुबे को कोषाध्यक्ष बनाया गया।वहीं कुंजाम माइंस में खान प्रबंधक बंगालपुरी कुमार को अध्यक्ष, सहायक खान प्रबंधक जयप्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष, विश्वजीत देवघरिया को सचिव, महेंद्र भगत को सह-सचिव तथा शुभम कुमार और सुधीर मिश्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.