गुमला, अक्टूबर 24 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान हनुमान फ्लोर मिल से आटे का नमूना लेकर जांच के लिए नामकुम स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं, भारतीय खाद्य निगम के करौंदी गोदाम का निरीक्षण कर खाद्यान्न के रखरखाव और कीट नियंत्रण की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने होटल और मिठाई दुकानदारों को मिलावट तथा अखाद्य रंगों के इस्तेमाल पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर डेट अंकित करना अनिवार्य बताया।अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, आशा राज और कुमार प्रभाकर शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

हि...