Ghumla News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्कूल और मंडल कारा में की खाद्य सामग्रियों की जांच
गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: गुमला। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर व आशा राज ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, गुमला में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता की जांच की तथा बच्चों को संतुलित आहार और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया। इसके बाद मंडल कारा से सरसों तेल, आटा व चायपत्ती के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने कोर्ट परिसर, कचहरी चौक व आसपास के होटल, खाद्य प्रतिष्ठानों और चाट-ठेलों की भी जांच की। साफ-सफाई, खाद्य लाइसेंस, भंडारण, एक्सपायरी तिथि व लेबलिंग की जांच कर कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चाट-छोले संभलकर खाएं, जांच में मिला कपड़ा रंगने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.