गुमला, जुलाई 23 -- Ghumla News: गुमला। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुरुवार को शहरी क्षेत्र के चाट-ठेलों, थोक एवं खुदरा किराना दुकानों तथा बेकरी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता,स्वच्छता,भंडारण व्यवस्था, खाद्य लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और उत्पादों की एक्सपायरी तिथि की जांच की गई। निरीक्षण में यूनिक बेकरी में स्वच्छता मानकों की अनदेखी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया गया। वहीं सड़क किनारे संचालित फास्ट फूड ठेला संचालकों को खाद्य सामग्री ढककर रखने, वेज और ननवेज खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने तथा साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया। टीम ने सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्...