गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: गुमला। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और तंबाकू निषेध टीम ने मंगलवार को मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय,राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिलम व मांझाटोली क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों और विक्रेताओं की जांच कर स्वच्छता, खाद्य लाइसेंस, एक्सपायरी तिथि व भंडारण व्यवस्था की पड़ताल की गई। दुकानदारों को खाद्य सामग्री लपेटने में अखबार का उपयोग नहीं करने और वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थ अलग रखने के निर्देश दिए गए। तंबाकू निषेध टीम ने 15 प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें नियम उल्लंघन पर तीन दुकानों से कुल 600 रुपये जुर्माना वसूला गया। सिलम स्कूल में विद्यार्थियों को सुरक्षित भोजन, फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों की पहचान और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया...