Ghumla News: खराब 108 एंबुलेंस की मरम्मत की मांग,सीएस को सौंपा ज्ञापन
गुमला, जुलाई 30 -- Ghumla News: गुमला। सदर अस्पताल में पिछले छह माह से खराब पड़ी 108 एंबुलेंस की मरम्मत कराने की मांग को लेकर एंबुलेंस चालकों ने गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा। चालकों ने बताया कि एंबुलेंस खराब रहने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है।उन्होंने कहा कि इसकी सूचना छह माह पहले ही संबंधित कंपनी सम्मान फाउंडेशन को दे दी गई थी। इसके बावजूद अब तक एंबुलेंस की मरम्मत नहीं कराई गई। कई बार मौखिक शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चालकों ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द एंबुलेंस दुरुस्त कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.