गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: खराब स्ट्रीट लाइट से गलियों में अंधेरा गुमला। नगर परिषद क्षेत्र के कई गली-मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अंधेरे के कारण स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। लोगों ने नगर परिषद से खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने और जरूरत के अनुसार नई लाइट लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...