गुमला, अगस्त 25 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के राजकीयकृत उत्कमित माध्यमिक विद्यालय खरका में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 62 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान सर्दी-खांसी,बुखार,सिरदर्द,खुजली तथा शरीर में खून की कमी समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। हेल्थ वर्कर वसीम अकरम एवं सीएचओ बिराजनी महापात्रा ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए शरीर में खून की कमी दूर करने के उपाय बताए। उन्होंने पौष्टिक आहार लेने,नियमित दिनचर्या अपनाने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभंकर प्रसाद,बसंत कुमार,पंकज कुमार,रामजतन सिंह समेत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...