गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: कामडारा। स्टेट हाईवे पर कामडारा पावर हाउस के समीप साहू लाइन होटल के समीप बुधवार रात्रि करीब आठ बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक चालक कामता कैचला टोली निवासी 45 वर्षीय इरनुस केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक सड़क किनारे टायर दुकान के समीप खड़ा था। ट्रक का टायर पंचर होने के कारण चालक उसे बनवा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पीछे फंस गई। हादसे में इरनुस के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. कृष्णा कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स...