Ghumla News: कोनबीर में सिंगिंग कॉम्पिटिशन का ऑडिशन
गुमला, अक्टूबर 11 -- Ghumla News: बसिया। कोनबीर नीचे चौक पूजा समिति की ओर से दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित सिंगिंग कॉम्पिटिशन का ऑडिशन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें गुमला समेत अन्य जिलों से पहुंचे 21 प्रतिभागियों ने नागपुरी, हिंदी, भोजपुरी और आधुनिक गीतों की प्रस्तुति देकर अपनी गायकी का हुनर दिखाया।प्रतियोगिता में झारखंड के चर्चित नागपुरी गायक कवि राम और लाल धन नायक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को परखते हुए उनके गायन का मूल्यांकन किया। समिति के अध्यक्ष विनोद महतो ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विजयादशमी के दिन आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य अरुण मिश्रा, ओम प्रकाश साहू, मृत्युंजय नाग और अपूर्व पाणिग्रही समेत कई लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.