Ghumla News: कोनबीर पंचायत भवन में 27 जुलाई को लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
गुमला, जुलाई 25 -- Ghumla News: बसिया। जिला परिवहन कार्यालय, गुमला द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार 27 जुलाई 2026 को बसिया प्रखंड के कोनबीर पंचायत भवन में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर ही लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करना है। जिला प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि से पूर्व सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। साथ ही आवेदन की रसीद एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होने को कहा गया है। शिविर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.