Ghumla News: कोटेंगसेरा में पुलिस और डालसा का डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम
गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और गुमला थाना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम कोटेंगसेरा,मुरकुंडा में डायन प्रथा के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहने,कानून की जानकारी लेने तथा वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाग ले रहे ग्रामीणों डायन प्रथा जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
डायन प्रथा के खिलाफ बात करते हुए मौके पर एसआई बबीता कुमारी ने कहा कि डायन प्रथा पूरी तरह अंधविश्वास है। किसी के बीमार होने पर ओझा-भगत के पास जाने के बजाय चिकित्सक से इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए समाज में भ्रम फैलाकर लोगों के मन में दूसरों के प्रति नफरत पैदा करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.