Ghumla News: कैंसर से जूझ रहे चौकीदार राजेश तिर्की का निधन
गुमला, जुलाई 31 -- Ghumla News: डुमरी। डुमरी प्रखंड के बेलगांव निवासी चौकीदार राजेश तिर्की (56) का गुरुवार देर रात रांची के इरबा स्थित कैंसर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार अब्दुल रज्जाक कैंसर अस्पताल इरबा में चल रहा था। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बेलगांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। राजेश तिर्की अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: प्रधान शिक्षक धीरज का शव पैरगाहा गांव पहुंचने पर शोकाकूल हुए ग्रामीण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.