Ghumla News: केओ कॉलेज में पहली चयन सूची के छात्रों का नामांकन एक अगस्त तक
गुमला, जुलाई 28 -- Ghumla News: गुमला। केओ कॉलेज में एफवाईयूजीपी सत्र 2026-30 की प्रथम चयन सूची में चयनित अभ्यर्थियों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि एक अगस्त निर्धारित की गई है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कॉलेज में अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके अलावा एमए सत्र 2025-27 तथा बीए सत्र 2026-30 के लिए एंथ्रोपोलॉजी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, खड़िया, कुड़ुख, नागपुरी, संस्कृत, उर्दू, मनोविज्ञान, गणित, रसायन शास्त्र, लाइफ साइंस और भौतिक शास्त्र सहित बीकॉम एवं बीसीए (कंप्यूटर एप्लीकेशंस) सत्र 2026-29 में प्रवेश के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.