Ghumla News: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना आज
गुमला, जुलाई 22 -- Ghumla News: गुमला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम दिन के 11 बजे से अपराहन तीन बजे तक चलेगा। जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने बताया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व जनसरोकार के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन होगा। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों व कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.