Ghumla News: कुरुमगढ़ में दो ऑटो की टक्कर में ग्रामीण की मौत
गुमला, अक्टूबर 9 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना चौक के समीप दो ऑटो की जोरदार टक्कर में कुरुमगढ़ सकसरी गांव निवासी 55 वर्षीय मंगरा उरांव की मौत हो गईं। घटना गुरुवार देर शाम की है। स्थानीय लोग की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर मंगरा उरांव को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगरा उरांव गुरुवार को चैनपुर बाजार में खरीदारी करने गया था। शाम करीब छह बजे ऑटो से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुरुमगढ़ थाना चौक के समीप सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी गाड़ी की सीधी टक्कर हो गई। मंगरा जिस टेंपो में सवार था ,उसमें चालक समेत छह से सात लोग बैठे थे, जबकि दूसरे ऑटो में केवल चालक था। दुर्घटना में दोनों टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए।शुक्रवार सुबह सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.