Ghumla News: कुम्हरों में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर,बिजली आपूर्ति बहाल
गुमला, जुलाई 27 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के कुम्हरों गांव में विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर चालू होने के साथ ही गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह से खराब था, जिससे पूरे गांव में बिजली ठप थी। समस्या की जानकारी विधायक को देने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जॉनसन बड़ा ने कहा कि बिजली व्यवस्था सुधरने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कार्य और ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या सुचारु होगी। मौके पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र उरांव, प्रखंड सचिव अनिल उरांव, वार्ड सदस्य रामा उरांव, जयराम उरां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.