Ghumla News: कुएं में डूबने से युवक की मौत, तीन दिन बाद मिला शव
गुमला, जुलाई 21 -- Ghumla News: जारी, प्रतिनिधि । जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में कुएं में डूबने से 37 वर्षीय अर्जुन नागेश्वर की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह घर के समीप स्थित कुएं से उसका शव बरामद होने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार रामदेव नागेश्वर का पुत्र अर्जुन शनिवार को घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह उसकी बहन बबिता कुमारी पास के कुएं से पानी भरने गई। इसी दौरान उसकी नजर कुएं में तैर रहे शव पर पड़ी। इसके बाद उसने शोर मचाया। जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।घटना की सूचना मिलने पर जारी थाना प्रभारी शनि कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.