गुमला, अगस्त 8 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जामटोली बसुआ गांव निवासी आठ वर्षीय बच्चे अभय उरांव की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। मृतक के पिता पटना उरांव ने बताया कि अभय शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत के समीप स्थित कुएं में नहाने की बात कह कर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की,लेकिन उसका पता नहीं चला।इसी दौरान खेत के समीप कुएं के पास अभय के कपड़े मिले। आशंका होने पर परिजनों ने कुएं में उतरकर खोजबीन की तो अभय पानी में मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों...