गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के केसीपाड़ा निवासी 70 वर्षीय बलकि उरांव की सोमवार शाम कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतका के भतीजे जितिया उरांव ने बताया कि सोमवार शाम बलकि उरांव बकरी चराकर घर लौट रही थी। रास्ते में वह एक कुएं से हाथ-पैर धोने के लिए पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...