Ghumla News: कुआं में डूबने से विलुप्त प्राय असुर समुदाय के छात्र की मौत
गुमला, अक्टूबर 14 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग निवासी विलुप्त प्राय आदिम जनजाति समुदाय के 12 वर्षीय छात्र सुनील असुर की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। बुधवार को सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सुनील की पृष्ठभूमिजानकारी के अनुसार सुनील तुसगांव स्थित मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता के निधन के बाद उसकी मां रोजगार के लिए दिल्ली चली गई थी। इसके बाद तुसगांव निवासी अखिलेश्वर सिंह सुनील और उसके भाई कार्तिक को अपने पास रखकर पढ़ाई में मदद कर रहे थे। सुनील फिलहाल उनके साथ तुसगांव में रह रहा था।
कुएं में मिला शवमंगलवार को सुनील घास काटने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर अखिलेश्वर सिंह ने उसकी खोजबीन शुरू की। घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.