Ghumla News: कुआं में डूबने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गुमला, सितम्बर 7 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के टोटो परसो निवासी 56 वर्षीय अर्जुन महली की सोमवार को कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। जानकारी के अनुसार अर्जुन महली की पिछले कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सोमवार सुबह परिजन जब सोकर उठे तो अर्जुन घर पर नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से उनकी काफी खोजबीन की। दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने कुएं में शव उपलाता देखा। यह भी पढ़ें- Chapra News: मही नदी में डूबे युवक का मिला शव,घर में मचा कोहराम शव की पहचान अर्जुन महली के रूप में हुई।अर्जुन महली किसान थे और खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.