Ghumla News: कीटनाशक दवा को शराब समझकर पी गए पति-पत्नी और बेटा,तीनों अस्पताल में भर्ती
गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र में कीटनाशक दवा को शराब समझ कर पी लेने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। सभी को देर रात सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।बीमार लोगों में वीरघन घासी (55), उनकी पत्नी राजमुनी देवी (46) और पुत्र बबलू नायक (30) शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, वीरघन के छोटे पुत्र लक्ष्मण नायक जूं मारने की दवा खरीदकर लाए थे और उसे फ्रिज के ऊपर रख दिया था। बुधवार रात वीरघन, उनकी पत्नी और बड़े बेटे ने उसे शराब समझ लिया और पैग बनाकर पी लिया।दवा पीने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर संपर्क किया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली। बाद में इलेक्ट्रिक ऑटो की व्यवस्था कर रात करीब दो बजे तीनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.