Ghumla News: कीटनाशक खाने से अधेड़ की हालत बिगड़ी, रेफर
गुमला, सितम्बर 12 -- Ghumla News: गुमला। रायडीह प्रखंड के कोयनारटोली निवासी 57 वर्षीय विनोद मिंज ने शनिवार सुबह कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल रायडीह स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। विनोद की पत्नी जर्मना मिंज ने बताया कि शनिवार सुबह विनोद शराब के नशे में घर आए थे। इसी दौरान उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: विषाक्त पदार्थ खाकर युवक अचेत, गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.