Ghumla News: किसानों को वनोपज का उचित मूल्य दिलाएं अधिकारी:डीसी
गुमला, अगस्त 20 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में गुरुवार को सिद्धो-कान्हो कृषि व वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक मंडल की समीक्षा बैठक हुई। इसमें संघ के कार्यों, किसानों व वनोपज संग्रहकर्ताओं को मिलने वाले लाभ तथा जिले में उपलब्ध वनोपज के संग्रहण और विपणन पर चर्चा की गई।
बैठक की जानकारीजिला सहकारिता पदाधिकारी माधुरी बेक ने संघ की स्थापना, उद्देश्य और वर्तमान कार्यप्रणाली की जानकारी दी। बताया गया कि संघ की स्थापना वर्ष 2021 में जिले में उपलब्ध वनोपज और कृषि उत्पादों को किसानों व संग्रहकर्ताओं के माध्यम से एकत्र कर उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। वर्तमान में किसान करंज बीज, लाह, इमली, रागी, महुआ समेत अन्य कृषि व वनोपज स्थानीय बाजारों में बेचते हैं। जानकारी के अभाव में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.