Ghumla News: कार ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर, तीन लोग घायल
गुमला, सितम्बर 2 -- Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के कोटबो गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह करीब नौ बजे कार और ऑटो के बीच हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बकसपुर साके टोली गांव से कुछ ग्रामीण ऑटो से एक मरीज को इलाज के लिए खूंटी जिले के बांदु गांव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कामडारा की ओर जा रही एक कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा फंसा। हादसे में ऑटो सवार 60 वर्षीय बेरोनिका तोपनो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर,छाती और कमर में चोटें आई हैं। वहीं 58 वर्षीय भीमा बारला के सिर,हाथ और आंख के ऊपर चोट लगी है। असीमा बारला को भी दुर्घटना में हल्का चोटें आई हैं। घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.