गुमला, सितम्बर 26 -- Ghumla News: डुमरी। नावाडीह चर्च परिसर में युवा जागृति क्लब, नावाडीह की ओर से 27 सितंबर को आयोजित होने वाला कर्म पर्व कार्यक्रम भारी बारिश और चक्रवात के कारण स्थगित कर दिया गया है। खराब मौसम को देखते हुए आयोजन समिति ने यह निर्णय लिया। फादर ब्यातुश किंडो ने बताया कि अब कर्म पर्व कार्यक्रम चार अक्टूबर को पूर्व निर्धारित समय और स्थल पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- एक से तीन अक्टूबर तक होगी जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...