Ghumla News: कार्तिक उरांव की जयंती पर 24 को लगेगा जतरा सह मेला
गुमला, नवम्बर 22 -- Ghumla News: सिसई । कार्तिक पूर्णिमा और आदिवासी समाज के महान नेता स्व.कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर 24 नवंबर को कार्तिक स्कूल परिसर में भव्य जतरा सह मेला आयोजित होगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष कैप्टन लोहरा उरांव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन का निर्णय लिया गया। कैप्टन उरांव ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें प्रखंड और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समाज के लोग अपने-अपने खोड़हा दल के साथ शामिल होंगे। जतरा सह मेला में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें- Godda News: 1941 से हनवारा में लग रहा कार्तिक पूर्णिमा का ऐतिहासिक मेला उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.