Ghumla News: काम दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी, केस दर्ज
गुमला, जुलाई 10 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के नदी टोली निवासी टेरेसा उर्मिला तिर्की ने दो लोगों पर ईंट भट्ठा के लिए मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर दो लाख रुपये लेने और राशि वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, वर्ष 2024 में अंबोआ निवासी नेसार अंसारी और पबया बधनी छारदा निवासी इम्तियाज अंसारी को अग्रिम राशि दी गई थी। आरोप है कि न मजदूर उपलब्ध कराए गए और न ही रुपये लौटाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.