गुमला, अगस्त 7 -- Ghumla News: कामडारा। आदिवासी एकता मंच कामडारा के तत्वावधान में नौ अगस्त को स्टेडियम मैदान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मंच के बिपिन किशोर केरकेट्टा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जिगा सुसारन होरो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी रतन मुंडा शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच के सदस्य विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण यह भी पढ़ें- Ranchi News: विश्व आदिवासी दिवस पर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम नौ को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...