Ghumla News: कामडारा में हाथी ने कच्चा मकान क्षतिग्रस्त किया
गुमला, अक्टूबर 2 -- Ghumla News: कामडारा। प्रखंड के रामतोल्या झोरा टोली गांव में गुरूवार रात जंगली हाथी ने उत्पात मचाते हुए ग्रामीण ननका झोरा के कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने घर की दीवार और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान घर में रखे कई घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद ननका ने रामतोल्या पंचायत के मुखिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने वन विभाग बसिया से क्षति का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.