गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: कामडारा। थाना क्षेत्र के रामतोल्या पंचायत अंतर्गत कुली गांव में रविवार को 25 वर्षीय जयप्रकाश गोप ने अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। सूचना मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार जयप्रकाश की पत्नी करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके गई थी। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसका कोई पुत्र भी नहीं था। वह गांव में रहकर खेती-बारी का काम करता था। उसका एक भाई नीतिश गोप खूंटी जिले के सैको थाना में पुलिस वाहन चालक के पद पर कार्यरत है। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...