Ghumla News: कामडारा में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
गुमला, नवम्बर 2 -- रेल हादसे में युवक की मौत Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक मंगलदीप कंडुलना की मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों हाथ और दोनों पैर कटकर अलग हो गए थे। गंभीर रूप से जख्मी युवक ने खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के गाटीबांदू पूजारटोली का रहने वाला था। हालांकि उसके परिजन पिछले कई वर्षों से कामडारा प्रखंड के कुदा गांव में घर बनाकर रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8.15 बजे मंगलदीप नशे की हालत में रेलवे ट्रैक की ओर चला गया था। इसी दौरान हटिया से राउरकेला की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.