Ghumla News: कामडारा में बाइक-स्कूटी की भीषण टक्कर में आग लगने से स्कूटी सवार जिंदा जला
गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर बरटोली गांव के समीप रविवार शाम करीब 3.45 बजे बाइक और स्कूटी की भीषण टक्कर में स्कूटी चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रायकेरा टोलंगा टोली निवासी रोहित तोपनो (30वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्कूटी समेत रोहित धान खेत में पुलिया के मुहाने के पास जा गिरा। इसी दौरान स्कूटी में आग लग गई और वह उसकी चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार गाड़ा गांव निवासी विनीत बरला और अविनाश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल कामडारा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवार कामडारा मिशन मैदान में खेल देखने आए थे। इसके बाद बाइक से तुरबूल चौक की ओर जा रहे थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.