Ghumla News: कामडारा में पेड़ से टकराई बाइक,चालक की मौत
गुमला, सितम्बर 19 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर मुरगा गांव के समीप शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कामडारा थाना क्षेत्र के बुरूहातू निवासी सनिका सिंह (30) के रूप में हुई है। सनिका सिंह शनिवार को बाइक से बसिया की ओर से अपने घर बुरूहातू लौट रहा था। मुरगा गांव के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित सूखे पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.