Ghumla News: कामडारा में दिनभर बारिश,घरों में दुबके रहे लोग
गुमला, अगस्त 18 -- Ghumla News: कामडारा। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार मध्यरात्रि से मंगलवार शाम तक लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मंगलवार को दिनभर बारिश के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम से निकले लोग छाता लेकर आवागमन करते नजर आए।बारिश के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। कई विद्यालयों में मंगलवार से प्रथम टर्मिनल परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के कारण बच्चों को बारिश के बीच छाता लेकर स्कूल पहुंचना पड़ा। कई बच्चे बारिश में भीगते हुए विद्यालय जाते दिखे।इधर लगातार बारिश का असर बाजार पर भी पड़ा। कामडारा-पोकला क्षेत्र की अधिकांश दुकानों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालयों और अन्य संस्थानों में भी आम लोगों की उपस्थिति सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रही।लगातार यह भी पढ़ें- Ranchi News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.