Ghumla News: कामडारा में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: कामडारा। थाना क्षेत्र की सालेगुटू पंचायत के बड़कोईली मोरहाटोली गांव में शुक्रवार सुबह टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 72 वर्षीय बेंजामिन तिर्की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकले थे। गांव की गली में गुरुवार रात से एलटी बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। अनजाने में तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उनका शव घटनास्थल पर मिला। सूचना मिलने पर कामडारा थाना पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र विजय तिर्की ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.