गुमला, अगस्त 8 -- Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड के कुलबुरु बड़का टोली गांव के दो सगे भाई चलती पिकअप वाहन से कूदने के कारण घायल हो गए। घटना के बाद कामडारा पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। रमेश सिंह के पुत्र मुकेश सिंह और जगदीश सिंह कुरकुरा के तेतरटोली मोड़ से पिकअप के डाला पर सवार हुए थे। वाहन में कुर्सियां लदी थीं। दोनों को बाकुटोली मोड़ जाना था। वहां पहुंचने पर दोनों ने चालक से वाहन रोकने को कहा, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और कामडारा की ओर बढ़ गया। इससे घबराकर जगदीश बैंक ऑफ इंडिया के समीप वाहन से कूद गया। कुछ दूर आगे मुकेश ने भी छलांग लगा दी।सड़क पर दोनों किशोरों को घायल देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पूछ...