गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि । खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम कामडारा प्रखंड चौक के समीप कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान जानकारी के अनुसार खूंटी जिले के पीपराटोली निवासी 45 वर्षीय चंदन शर्मा अपनी बाइक से कामडारा के कोटबो गांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कार लातेहार निवासी 40 वर्षीय अन्नजय कुमार चला रहे थे, जो बैंक ऑफ इंडिया की बानो शाखा में कार्यरत बताए जाते है।

हादसे की गंभीरता प्रत्यक्...