गुमला, जुलाई 26 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के हांफू बाजार टांड़ में रविवार शाम आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में कोनसा सरनाटोली निवासी अनमोल केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अनमोल केरकेट्टा की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को घटना का कारण बताया जा रह...